हमारे द्वारा अपनाई गयी सीएसआर गतिविधियां हमारी विजन वक्तव्य से बनाई गयी हैं| इसमें वैश्विक सहमति के 7, 8 और 9 सिद्धांत शामिल हैं।
विजन
यह एक ऐसी विश्वस्तरीय ऊर्जा कंपनी बनना, जो अपनी आक्रामक वृद्धि और बेहतर वित्तीय निष्पादन के साथ घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और नवोन्मेषी सेवाओं द्वारा उपभोगताओं के मध्य ग्राहकों का ध्यान रखने वाली कंपनी के रूप में पहचानी जाए। कंपनी अपने सामाजिक दायित्वों, पर्यावरण, स्वास्थ एवं संरक्षा मानदण्डों को पूरा करने में तथा कर्मचारी- कल्याण एवं सम्बन्धों के निर्वहन में श्रेष्ठता का प्रतिमान हो।
हमारे मिशन के विवरणपत्र में ग्लोबल कॉम्पेक्ट के सिद्धांतों को संबोधित किया गया है :
- कर्मचारियों की देखभाल के लिये संगठन में कर्मचारी के विकास के लिए भागीदारी और नयी संस्कृति को प्रोत्साहन देना|
- व्यावसायिक नैतिकता और गुणवत्ता प्रबंधन के उच्च मानकों को विकसित करने के लिए
- ग्राहकों के हित की रक्षा करना
- लोगों के जीवन की गुणवत्ता को समृद्ध करना और पर्यावरण की रक्षा करना और पर्यावरण के संतुलन को संरक्षित करने के लिए सही कदम उठाना।